रामपुरः भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की आत्मा होते हैं। उनका समर्पण ही पार्टी की नींव है। भाजपा ने जब भी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, वह हर बूथ अध्यक्ष की कड़ी मेहनत, परिश्रम और समर्पण का ही परिणाम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने सोमवार को स्वार ग्रामीण मंडल के बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका विशाल संगठन है और बूथ अध्यक्ष इस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। अगर संगठन एक इमारत है, तो बूथ अध्यक्ष उसकी नींव हैं।
उन्होंने कहा कि "बूथ जीतो, चुनाव जीतो" केवल एक नारा नहीं, बल्कि भाजपा की रणनीति का मूल सिद्धांत है। क्योंकि एक बूथ अध्यक्ष मतदाताओं के सीधे संपर्क में होता है और चुनाव के दौरान मतदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हर बूथ को मजबूत करना और हर मतदाता से जुड़ना है। यह सपना बूथ अध्यक्षों के माध्यम से ही साकार हो सकता है।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों को उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाने का आह्वान किया। हर परिवार से संवाद करें। सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। नए मतदाताओं को जोड़ें। युवा मतदाताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में बैठने वाले नेता, सरकार में मंत्री बनने वाले, यहाँ तक कि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने वाले सभी की सफलता बूथ से शुरू होती है, इसलिए गर्व करें कि आप भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवनीत चौहान, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, राजकुमार चौहान, मदन चौहान, रवि रुहेला, नवनीत चौहान, श्रीपाल सिंह, अंकुश चौधरी, प्रीतम काम्बोज, ब्रजेश ठाकुर, गोकुल काम्बोज, रोहिताश चौहान आदि उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-13
2026-06-13
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, केजीएमयू से हुआ फरार
2026-06-13
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12