रामपुर: हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान के नेतृत्व में मंच की टीम ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नैनीताल रोड स्थित बिलासपुर गेट पर स्थित कूड़ा डलाव घर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि यह कूड़ा डलाव घर घनी आबादी के बीच स्थित है, और इससे आसपास के क्षेत्रों जैसे बिलासपुर गेट, चपटा, कालोनी, बमनपुरी, पंखेवालान आदि के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समय-समय पर कूड़े में आग लगने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही, नैनीताल और अन्य पर्यटक स्थलों की ओर जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी कूड़े के बदबू और धुएं से प्रभावित होते हैं।
1. रामपुर नैनीताल हाईवे पर स्थित बिलासपुर गेट के पास स्थित कूड़ा डलाव को तत्काल बंद कर दिया जाए और इसे रामपुर नगर क्षेत्र से दूर ग्राम कल्याणपुर पटटी में शिफ्ट किया जाए।
2. इस स्थान पर कूड़ा डलाव की बजाय सार्वजनिक पार्क या जनता के रोजगार के लिए दुकानों का निर्माण किया जाए, ताकि इस स्थान का उपयोग जनहित में हो सके।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे जनहित में इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान दें और उचित समाधान प्रदान करें। ज्ञापन पर मंच के प्रमुख नेताओं और वकीलों सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें शादाब शफ़ीक़ ख़ां, मास्टर फ़िरोज खान, नादिर ख़ां बबलू, मौहम्मद रेहान एडवोकेट, मौहम्मद नाज़िम, शैज़ी ख़ां एडवोकेट, चांद ख़ां एडवोकेट, अय्यूब मियां एडवोकेट, मौहम्मद राशिद एडवोकेट, सुमेर ख़ां एडवोकेट, तौसीफ अहमद, ज़मीर अहमद नाज़िम सिद्दीकी आदि शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई