रामपुर : नवरात्रि और दशहरे जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोकथाम के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त कर ली गई।
त्योहारों के समय मिलावटखोरी में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन पहले ही सतर्क हो गया था। सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की।
अभियान के तहत अजीतपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाला जी फूड्स में जांच की गई, जहां रेड और ग्रीन सॉस के नमूने लेने के साथ-साथ करीब 265 लीटर सॉस सीज कर दिया गया। इस प्रतिष्ठान के संचालक लोकेश कुमार गुप्ता से आटा का भी नमूना संग्रहित किया गया।
वहीं शंकरपुर स्थित शर्मा जनरल स्टोर से कुट्टू आटे के दो नमूने लिए गए और जांच के दौरान 21 किलो आटा सीज किया गया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं, जिसमें कुट्टू आटे का विशेष उपयोग होता है। ऐसे में इसमें मिलावट की आशंका पर प्रशासन की नजर खासतौर पर थी।
इसके अतिरिक्त मिलक स्थित ’छत्रपाल किराना स्टोर’ से मूंगफली दाना और किशमिश के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी खाद्य सामग्री के कुल सात विधिक नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि सभी नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद, यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ धर्मपाल सिंह, रामचन्द्र यादव, शाहबुद्दीन दोस्त और राहुल शुक्ला जैसे अनुभवी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई करते हुए मिलावट के संभावित स्रोतों पर सख्त निगरानी रखी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल