Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) एवं यातायात सुविधाओं लेकर डीएम-एसपी ने शनिवार को हाईवे के साथ ही अन्य मंदिर मार्गों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिए।
दरअसल डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने सावन मास के मद्देनजर विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामपुर से बरेली जाने वाले हाईवे 24 पर मोदीपुर जीरो प्वाइंट पर बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे बरेली व उत्तराखंड जाने वाले मार्ग सुगम व सुविधाजनक हो जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि बरेली जाने वाली लेन का कार्य सात दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह रुद्रपुर, नैनीताल, कैंची धाम जाने वाले मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिसे जिलाधिकारी ने 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से आम लोगों को रामपुर जिले से गुजरने वाले यातायात से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। रामपुर जिले से स्वार होते हुए उत्तराखंड जाने वाले तथा उत्तराखंड से रामपुर जिले में आने वाले कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए स्वार व उत्तराखंड की सीमा से लगे मार्गों का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित एसडीएम एवं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल