रामपुर: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आज अंगूरीबाग स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु सदन) में आयोजित बाल कार्निवाल (चिल्ड्रन डे) कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा चिल्ड्रन डे के उपलक्ष्य में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें सभी उपस्थित अधिकारियों ने सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद, जिलाधिकारी और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शिशु सदन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने डिस्पेंसरी, रसोईघर, क्रीड़ा कक्ष, और अन्य कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों का चिह्नीकरण कर उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। इसके अलावा, उन्होंने शिशु सदन की दीवारों और कक्षों की मरम्मत एवं पुताई कार्य कराने, बच्चों के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराने और अन्य आवश्यक कार्यों का विस्तृत स्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या सहित शिशु सदन के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताते हुए यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि शिशु सदन में बच्चों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई