रामपुरः जिले के नामित नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुभाष चन्द्र शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की मुहिम के अंतर्गत सोमवार को पौधरोपण किया। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के साथ तहसील मिलक के ग्राम नगला उदई में स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर पौधे लगाये और उपस्थित सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इसके उपरांत प्रमुख सचिव ने ग्राम नगला उदई में जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण कराने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी ने जनचौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं-किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना सहित राशन कार्ड,पेशन, ग्रामीण आवास व अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणजनों से जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने कहा कि जिन पेंशन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनकी सुविधा के लिए बीडीओ, पंचायत सचिव के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर आधार को लिंक कराने का कार्य किया जाना चाहिए, जिससे लभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जा सके।
प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी के साथ तहसील मिलक स्थित नहाल नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। यही नहीं, उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को नहाल नदी की पटरी पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए और साथ ही यह भी निर्देशित किया कि भूमि पर किसी भी दशा में पुनः कब्जा न होने पाये। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल सहित तहसीलदार की भी होगी। इसके उपरांत प्रमुख सचिव ने सद्भावना मण्डप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सद्भावना मंडप के शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल