रामपुरः जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक ने बताया कि ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन 14 जून, 2025 से प्रारम्भ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत वे अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित, बेरोजगार युवक-युवतियाँ आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कम से कम इंटरमीडिएट (12वीं) तक की शिक्षा प्राप्त की हो। साथ ही, उनके अभिभावक की वार्षिक आयक, चाहे ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगारी के श्रेणी में आता हो और किसी शिक्षण संस्था से उसे छात्रवृत्ति न दी जा रही हो। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययन न कर रहा हेा। ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण जिसकी अवधि 01 वर्ष तथा सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी।
प्रशिक्षणार्थी द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट http://backwardwelfare.up.nic एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि सम्बन्धित प्रशिक्षणार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र पर अपनी पासपोर्ट साईज का फोटो लगाकर अपना हस्ताक्षर करना है। इसके साथ ही अपने सभी जरूरी अभिलेखों जैसे (जाति व आय प्रमाण पत्र, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर होना), हाईस्कूल व इण्टर का अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
सभी दस्तावेजों की हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-44 में निर्धारित अन्तिम तिथि 14 जुलाई, 2025 की सायं 5ः00 बजे तक जमा करना जरूरी होगा। 14 जुलाई के बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल