मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, इस खबर से वहां सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार उसके पार्टनर पर हत्या का आरोप है।
खबर विस्तार : -
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक कोचिंग संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसके पार्टनर पर पैसों के लेनदेन का मामला है। मृतिका के परिजनों ने कोचिंग संचालिका के पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है
कोचिंग संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार की शाम एक ट्यूशन टीचर 30 वर्षीय पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। इस घटना के बाद टीचर के परिजनों ने कोचिंग पार्टनर कपिल कुमार पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल में काफी हंगामा भी किया। परिजनों के तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम के रहने वाले जनेश्वर की 30 वर्षीय बेटी पूजा ने किनानगर के रहने वाले कपिल कुमार के साथ करीब डेढ़ साल पहले पीएल शर्मा रोड पर डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा एक कोचिंग सेंटर खोला था। यह कोचिंग सेंटर दोनों की साझेदारी में खोला गया था।
बेटी की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद कोचिंग बंद हो गया था, लेकिन बीते चार दिन पहले ही उसे दोबारा खोला गया था। गुरुवार की शाम पूजा कोचिंग सेंटर पर थी। उनके पिता ने बताया कि शाम करीब 7 बजे के समय कपिल ने उनको फोन कर कहा कि पूजा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह उसे लेकर पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कपिल को अपने साथ हिरासत में ले गई। पूजा के परिजनों ने कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कोचिंग के लेनदेन को लेकर पूजा और कपिल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि पूजा ने कुछ समय पहले ही अपने परिवार में कहा था कि कपिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ने करीब डेढ़ महीने पहले ही कोचिंग को नए सिरे से टेकओवर किया था, लेकिन हाल की इस घटना के बाद फिलहाल के लिए कोचिंग बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Surendra Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी करती रही इस्तेमाल, ऐसे खुला हत्या का राज
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13