महोबा में युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हाथ-पैर काटने के मामले में बीजेपी नेता पर आरोप
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के महोबा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी के रुह कंपा दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में हमलावरों ने कुल्हाड़ी से एक युवक के हाथ और पैर काट दिए। इस वारदात में बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार का नाम सामने आया है।
खबर विस्तार : -
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में कुछ हमलावरों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसके हाथ और पैर काट दिए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात में बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार का हाथ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए आया था, जहां हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
महोबा में कुल्हाड़ी से युवक के हाथ और पैर काटने की वारदात
महोबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कारपुर सागर हाईवे पर स्थित समदनगर इलाके में एक 28 वर्षीय युवक जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए गया था। इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दोनों हाथ और पैर काट दिए, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस वारदात के बाद उसकी मां बदहवास हो गई और अपने बेटे के कटे हुए हाथ व पैर कपड़े से बांधने की कोशिश करने लगी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। यह घटना रुह कंपा देने वाला था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार पर आरोप
पीड़ित के भाई आलोक सिंह और पिता राजा बाबू ने बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सत्ताधारी दल के नेता का नाम सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित के परिवार का कहना है कि बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार से पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बाद भी उसने सत्ता के नशे में इस बर्बर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों हाथ कटकर अलग हो गए हैं, जिनको सपोर्ट से बांधा गया है और उसके सिर पर भी चोटें आई हैं।
वारदात से पूरे इलाके में रोष और दहशत का माहौल
पीड़ित के परिवार शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी वंदना सिंह के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है। सरेआम एक युवक के साथ हुए इन नृशंस वारदात से पूरे इलाके में रोष और दहशत का माहौल है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10