कन्नौज में बड़ा हादसा ! गंगा में गिरा मैदे से लदा ट्रक, दो की जान बची, क्लीनर लापता
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरा। इस दौरान तीन लोग डूब गए। रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को बचा लिया है, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है।
खबर विस्तार : -
Kannauj Truck Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 4 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से सीधे गंगा नदी में गिर गई। हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर, क्लीनर और व्यापारी मौजूद थे। इस हादसे में ड्राइवर और व्यापारी को रेस्क्यू टीम द्वारा बचा लिया गया है, जबकि ट्रक क्लीनर अभी भी लापता बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक पर मैदे से भरी बोरियां लदी थीं। गिरने के कुछ ही समय में ट्रक पूरी तरह नदी में समा गया।
गंगा नदी में ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा
कन्नौज में रविवार की सुबह एक ट्रक पुल से जाते हुए बैलेंस से बाहर हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरा। ट्रक मैदे के बोरियों से लदा था। देखते ही देखते कुछ ही समय में वह पूरी तरह नदी में समा गया। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बचाव टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक अन्य अभी भी लापता बताया जा रहा है। गोताखोर अभी भी तीसरे व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं। सीओ सीटी शिल्पा वर्मा ने कहा कि ट्रक को निकालने के लिए SDRF और NHAI की टीम को काम पर लगाया गया है। पुल जर्जर होने के कारण भारी मशीन के इस्तेमाल में दिक्कत हो रही है।
गोताखोरों ने दो लोगों को बचा लिया है
कन्नौज के जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर कन्नौज-हरदोई को जोड़ने वाले पुल मेहंदी घाट पर यह घटना हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हरदोई से ट्रक मैदे की बोरियां लादकर रविवार की सुबह औरेया के लिए जा रहा था। मेहंदी घाट पुल पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर सब लोग हादसे वाली जगह की ओर दौड़ पड़े। ट्रक में मौजूद लोग चिल्ला रहे थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया।
26 वर्षीय विनीत कुमार द्विवेदी लापता
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पीड़ितों की पहचान औरेया के सहार के रहने वाले व्यापारी 44 वर्षीय संगीत कुमार और हरदोई के गुलौरी के रहने वाले ड्राइवर 38 वर्षीय श्रवण कुमार के रुप में हुई है। लापता ट्रक क्लीनर की पहचान हरदोई निवासी 26 वर्षीय विनीत कुमार द्विवेदी के रुप में हुई है। गोताखोरों का कहना है कि तलाश जारी है, जल्द ही विनीत का पता लगा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Himachal Rain: भारी बारिश से दरक रहे पहाड़, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, सांगला में पुल टूटा
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08