रामपुरः मोहल्ला चिरान स्थित ज़ाकिर खान के आवास पर हम एकता मंच की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान की अध्यक्षता और मास्टर जुबैर साहब के संचालन में हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष नादिर खान बबलू ने मोहम्मद आज़म खान को वार्ड नंबर 10 का अध्यक्ष नियुक्त किया।
उन्होंने कहा कि शहर में हम एकता मंच का एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा, जिसके तहत सभी 43 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त किए जाएँगे और वार्ड कमेटियाँ गठित की जाएँगी। आजम खान को वार्ड नंबर 10 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वे जल्द ही वार्ड नंबर 10 को मज़बूत करने के लिए अपनी कमेटी का गठन करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फिरोज खान ने कहा कि हम एकता मंच एक सामाजिक संगठन है और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनहित के सभी मुद्दों पर काम करता है। हम जनता की बेहतर सेवा के लिए संगठन को मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मोहम्मद आज़म खान की वार्ड अध्यक्ष नियुक्ति से वार्ड नंबर 10 में हम एकता मंच को मजबूती मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान ने कहा कि हम एकता मंच लगातार मज़बूत हो रहा है। जल्द ही पूरे जिले में एक मज़बूत संगठन का गठन किया जाएगा और जनता की समस्याओं को और मज़बूती से उठाया जाएगा।
मोहम्मद आज़म खान को वार्ड अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके वार्ड अध्यक्ष बनने से वार्ड में संगठन मज़बूत होगा और वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान करना आसान होगा। वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खान ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे हम एकता मंच को मज़बूत करने के लिए जी-जान से काम करेंगे। इस अवसर पर पार्षद अलीम खान, मोहम्मद नाज़िम साहब, डॉ. शुऐब खान, इरशाद खान, ज़ाकिर खान, मुनीर खान, कासिम खान, मुन्ना खान, समीर खान आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई