हिमाचल में धीमी हुई माॅनसून की रफ्तार, 7 दिन में 25 बार दरके पहाड़, भूस्खलन का खतरा बरकरार
खबर सार :-
हिमाचल प्रदेश में माॅनसून के दौरान पिछले 7 सात दिनों में अलग-अलग स्थानों पर 25 भूस्खलन की घटनाएं हुईं। सोमवार को 69 सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में माॅनसून की रफ्तार धीमी हुई है।
खबर विस्तार : -
शिमला: लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आई। राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा, कहीं बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में धूप खिलने से उमस महसूस की गई, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ गया। वहीं, पिछले एक सप्ताह में 25 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार 6 से 12 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन की 25 घटनाएं दर्ज की गईं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 17 जुलाई तक किसी बड़े मौसमीय खतरे की आशंका नहीं है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
कुल्लू में 38 सड़कें बंद
बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद सड़कें खोलने और जरूरी सेवाएं बहाल करने का काम तेज किया गया है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार को प्रदेश में 69 सड़कें बंद रहीं। इनमें सबसे अधिक 38 सड़कें कुल्लू में, 13 मंडी में, 6 सिरमौर में, 5 शिमला में, 4 कांगड़ा में, 2 ऊना में और 1 सड़क लाहौल-स्पीति में बंद है।
बिजली और पानी की सेवाएं प्रभावित
प्रदेश में 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। इनमें कुल्लू के बंजार में 8, शिमला के चौपाल में 3 और मंडी के जोगिंद्रनगर में 1 ट्रांसफार्मर प्रभावित है। इसके अलावा 80 पेयजल योजनाएं बंद हैं। इनमें सिरमौर में 69, हमीरपुर में 8 और शिमला में 3 योजनाएं प्रभावित हैं। संबंधित विभागों की टीमें सड़कें खोलने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और पेयजल योजनाओं को दोबारा चालू करने में जुटी हुई हैं।
18-19 जुलाई को येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, लेकिन किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत धीमा रहेगा। हालांकि 18 और 19 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।
बारिश घटी तो चढ़ा पारा, ऊना सबसे गर्म
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंडी और भुंतर में 34-34 डिग्री, सुंदरनगर में 33.6, बिलासपुर में 33, कांगड़ा में 32.8, हमीरपुर में 31.7, बरठीं में 31.6, सोलन में 30.5, नाहन में 30, शिमला में 27 और मनाली में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शिमला में दिन के तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
ये भी पढ़ें: Assam Flood: असम में सिमट रहा बाढ़ का दायरा, धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08