गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर विवाद, 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के रतिराम कॉलोनी के पास हॉर्न बजाने को लेकर हंगामा हो गया, जिसमें एक 23 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
खबर विस्तार : -
ghaziabad news: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हॉर्न बजाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और 23 वर्षीय विपिन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार वह भतीजी के जन्मदिन से रिश्तेदारों को छोड़कर घर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी व पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद
घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी की है। रविवार 12 जुलाई की रात एक मामूली विवाद ने खूनी वारदात का रुप ले लिया। बताया जा रहा है कि हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें विपिन नाम के युवक को गोली मार दी गई। मिली जानकारी के अनुसार विपिन रतिराम कॉलोनी का रहने वाला था। रविवार देर रात वह अपनी भतीजी के जन्मदिन में आए रिश्तेदारों को बाइक से छोड़कर वापस घर लौट रहा था। घर लौटते समय मोहल्ले में रहने वाले सोनू ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया, दोनों में हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही समय में दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने बंदूक निकालकर विपिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।
जन्मदिन के खुशियां मामत में बदली
विपिन के परिजनों का आरोप है कि पहली गोली विपिन के हाथ में लगी, जिससे हाथ में मौजूद उसका फोन चकनाचूर हो गया। इसके बाद दूसरी गोली विपिन के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। विपिन की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमें में आ गया। जिस घर में कुछ समय पहले जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थी, वहां अब कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में सोनू के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। उनका कहना है कि इस मामले की पूरी तरह जांच होनी चाहिए।
आरोपी सोनू और उसकी पत्नी समेत उसके पिता भी गिरफ्तार
विपिन के परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू और उसके परिवार के लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके बेटे को मारने के बाद अब उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके पिता और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में अन्य कितने लोग शामिल थे। घटनास्थल से पुलिस ने जरुरी सबूत जुटा लिए हैं और मामले की तफ्तीश में जुटी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें: आगरा में पत्नी को घर वापस लाने के लिए युवक ने दिया अपनी मां को जहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09