रामपुरः प्रदेश भर में मोहर्रम को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित सभागार में मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के धर्मगुरु और संभ्रांतजन आगामी मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान कहा कि रास्तों में बिजली के तारों को ध्यान में रखते हुए ताजिया बनाई जाए, जिससे कोई बाधा न आए। शासन की तरफ से निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए मोहर्रम मनाएं और शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था या व्यक्तिगत सुरक्षा को प्रभावित करने वाला कोई भी कार्य न करें। किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कहा कि मोहर्रम के दौरान जनपद में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जुलूस के दौरान क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी बताया कि बीटवार पुलिस आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है, जो हर ताजियादार से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करायेंगे। उन्होंने सभी को अश्वस्त किया कि थाना स्तर पर थानाध्यक्ष सभी ताजियादारों के साथ बैठक करेंगे, उनकी बातों को गम्भीरता से सुनेंगे और उसका त्वरित निस्तारण करायेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ नितिन मदन, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गण मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार