रामपुरः उत्तर प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए रामपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कबीना मंत्री ने कहा, 11 वर्ष में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल बदला है। आम आदमी को बैंक से जोड़ने के लिए 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए। भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया। रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है। विश्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। बीएसई चौथा बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बना है। प्रेस वार्ता में उनके साथ जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी विशेष अथिति के रूप में उपस्थित थे।
कपिल देव अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि डिजिटल ट्रांजेक्शन इस देश में कैसे हो सकता है, जबकि मोदी सरकार में भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में दुनिया में नंबर एक है। 15 जुलाई 2011 को राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकवाद पर नियंत्रण पूर्णतः संभव ही नहीं है, लेकिन भारत ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा, 2014 में पीएम मोदी के पदभार संभालने के बाद “भारत प्रथम” की सोच सरकार की हर नीति और कार्रवाई में झलकी है। मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। 15 करोड़ से अधिक घरों में नल पहुंचा है। 12 करोड़ शौचालय व गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक आवास बनाए गए हैं। 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण और छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ के ऋण दिए गए हैं।
कबीना मंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।
सेवा के 11 वर्षों में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, संकल्प अडिग हो और नीयत जनसेवा की हो तो सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान बनते हैं। कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, पंकज लोधी, संजय पाठक, भारत भूषण गुप्ता, प्रमोद आहूजा, कृष्ण अवतार लोधी, विकास दीक्षित, अजीत गौतम, कुंवर बहादुर, अमित दिवाकर, मदन चौहान, अवधेश शर्मा , पारुल अग्रवाल, आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, विक्रम सिंह, धर्मवीर यादव, आशीष गुप्ता, पूजा शर्मा, भव्य उप्पल, विवेक रुहेला, उमेश गुप्ता, शिवम् सक्सेना, विशाल यादव, विशाल सैनी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई