रामपुरः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान द्वारा अपना घर बेचने की घोषणा के बाद, रामपुर के समाजसेवी और शिक्षाविद् फरहत अली ख़ान ने इस ऐतिहासिक संपत्ति को खरीदने की पेशकश की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर आज़म ख़ान वाकई अपना घर बेचना चाहते हैं, तो वह उसे खरीदने को तैयार हैं, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
फरहत अली ख़ान ने प्रस्ताव रखा कि वह एक लाख रुपये का बयाना चेक के ज़रिए देंगे, और छह महीने के भीतर सौदे को पूरा कर शेष राशि चुका देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सौदे की रजिस्ट्री होते ही मकान तुरंत खाली करना होगा।
1. बयाना देने से पहले आज़म ख़ान यदि सौदा रद्द करना चाहें, तो कर सकते हैं।
2. लेकिन बयाने के बाद अगर सौदा तोड़ा गया, तो उन्हें बयाने की रकम का दस गुना लौटाना होगा।
फरहत अली ख़ान ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह यह मकान खरीदने के बाद, इसे सरकार को दान में दे देंगे, ताकि यहां दोबारा से ओरिएंटल कॉलेज को स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह वही कॉलेज है, जिसे एक समय यूनिवर्सिटी के समकक्ष माना जाता था और जिसकी उपाधियाँ दुनिया भर में मान्यता प्राप्त थीं।
उन्होंने इस बात पर अफ़सोस जताया कि आज यह प्रतिष्ठित संस्था महज रज़ा इंटर कॉलेज के एक कमरे तक सीमित रह गई है। उनका सपना है कि इस मकान को एक बार फिर शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनाया जाए, जैसा कि कभी था, जहां से मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और मौलाना मोहम्मद अली जौहर जैसे लोग पढ़कर निकले थे। फरहत अली ख़ान का यह प्रस्ताव न केवल एक रियल एस्टेट डील है, बल्कि यह रामपुर की शैक्षिक विरासत को पुनर्जीवित करने की एक कोशिश भी है। अब देखना यह है कि आज़म ख़ान इस प्रस्ताव को लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार