रामपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दशकों तक दबदबा रखने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सलाखों के पीछे से अपनी विरासत और शैक्षिक संस्थानों को बचाने की जद्दोजहद के बीच, आजम खान और उनके परिवार ने ट्रस्ट के सभी आधिकारिक पदों से त्यागपत्र दे दिया है।
बीते काफी समय से आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम कानूनी कानूनी दांव-पेच और जेल में होने के कारण ट्रस्ट की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों के सुचारू संचालन में आ रही प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए यह बड़ा बदलाव किया गया है। वर्तमान में इस ट्रस्ट पर करीब 30 से अधिक मुकदमे लंबित हैं, जिससे इसकी संपत्तियों और संचालन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा था।
ट्रस्ट के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए अब बागडोर आजम खान की बहन निकहत अफ़लाक को सौंपी गई है, जिन्हें नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम अब सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नई टीम में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं:
मुश्ताक अहमद सिद्दीकी: उपाध्यक्ष
नसीर अहमद खान: संयुक्त सचिव
जावेद उर रहमान खान: कोषाध्यक्ष
जानकारों का मानना है कि आजम खान का यह कदम एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। परिवार के मुख्य सदस्यों के जेल में होने से कागजी और वित्तीय कार्यों में आ रही अड़चनों को अब नई कार्यकारिणी के माध्यम से हल करने की कोशिश की जाएगी। जौहर यूनिवर्सिटी, जो आजम खान का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' रही है, उसे मुकदमों के भंवर से निकालकर फिर से पटरी पर लाना नई टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11