Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। राम मंदिर में एक 55 साल के कश्मीरी सख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही उसने अपनी नमाज की चटाई बिछाई, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। यह घटना मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र की है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ शुरू की।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को, राम मंदिर परिसर की दक्षिणी बाहरी दीवार के पास कश्मीर से आए अहमद शेख को नमाज पढ़ते देखा गया। इस दौरान लोगों ने उसे देखा, तो उसे रोक दिया। जिसके बाद शख्स चिल्लाने लगा और धार्मिक नारे लगाने लगा। हंगामा सुनकर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पूरी घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल अहमद शेख को हिरासत लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिया गया अब्दुल अहद शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसने राम मंदिर जाने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी के दौरान अहम शेख के बैग से काजू और किशमिश बरामद किए। पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि वह अजमेर जा रहा था। फिलहाल, जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह अयोध्या क्यों आया, उसे किसने आने के लिए कहा, वह मंदिर परिसर में क्यों घुसा, और वहां पूजा करने के पीछे उसके क्या इरादे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा लोक, 264 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पर्यटन को लगेंगे पंख
2026-05-26
2026-05-26
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26
सोने के कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: फरार पूर्व BDO प्रशांत बर्मन गिरफ्तार
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
त्रिपुरा में सरकारी कार्यालयों में अब दो दिन रहेगा सप्ताहिक अवकाश, ईंधन बचाने को सरकार ने लिया फैसला
2026-05-26
प्रतापपुरा में 44 जोड़ों का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन, सामाजिक सुधार की बनी मिसाल
2026-05-25