रामपुरः अहमदाबाद विमान हादसा को लेकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। रामपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अम्बेडकर पार्क में मोमबत्तीयां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद शांत और गमगीन रहा। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि अहमदाबाद की घटना दिल दहला देने वाली है।
अहमदाबाद में हुए इस भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। उन्हेांने कहा कि यह हादसा सैकड़ों सपनों का असमय अंत है। हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। देश कि जनता ऐसे हादसों से आहत है। विमान हादसे से सरकार को सबक लेना चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे ऐसे हादसे न हो। विमान मंत्री तत्काल इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर हादसे की वजह को देश के सामने लाना चाहिए।
इस श्रद्धांजलि सभा में युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, प्रदेश सचिव महरबान अली, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नादिश खां, सेवादल प्रदेश सचिव सैय्यद विक्की मियाँ समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नूर मोहम्मद, गुड्डू, राहुल कुमार, राज कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आमिर, अकरम सुलतान, नासीर मलिक, जगमोहन मोना, रामगोपाल सैनी, रिज़वान मियाँ आदि प्रमुख रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल