रामपुर : उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में 'I Love Mohammad' कहने पर पुलिस द्वारा की गई कथित लाठीचार्ज, झूठे मुक़दमे दर्ज कर बेगुनाहों को जेल भेजना और कुछ घरों पर बुलडोज़र चलाने की घटनाओं ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी (AAP) ने संविधान और इंसाफ के खिलाफ बताया है। AAP का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले की हकीकत जानने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए बरेली रवाना हो रहा था, लेकिन उसे रामपुर पुलिस ने जबरन रोक लिया।
रामपुर ज़िलाध्यक्ष सहित प्रदेश के कई नेताओं को पुलिस ने देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष मौहम्मद हैदर, तमाम रुकावटों को पार कर रामपुर तो पहुंच गए, लेकिन अमरोहा पुलिस ने उन्हें ट्रेस करते हुए रामपुर पुलिस के साथ मिलकर उनके घर को घेर लिया।
AAP नेताओं का कहना है कि यह कार्यवाही दर्शाती है कि सरकार सच छुपाने और अवाम की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि हर नागरिक को अपने मजहबी जज़्बात और अकीदे के इज़हार का संवैधानिक हक है और इस हक को कुचलना लोकतंत्र और इंसाफ दोनों के ख़िलाफ़ है। AAP ने मांग की है कि सभी झूठे मुक़दमे वापस लिए जाएं, बुलडोज़र की कार्रवाई पर रोक लगे और बेगुनाहों को न्याय मिले।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार