लखनऊ-वाराणसी में शहर से गांव तक निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी और प्रदेश की राजधानी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
वाराणसी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, लहराया तिरंगा

खबर विस्तार : -

लखनऊ/वाराणसी : उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ में भी शहर एवं ग्रामीण अंचलों में परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।  

यह भी पढ़ें:  यूरोप में भीषण गर्मी का कहर! हीटवेव ने तोड़े पिछले रिकाॅर्ड, 35 हजार अतिरिक्त मौतों का अनुमान

पूरे जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वाराणसी में पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधकर लोग जुलूस में शामिल हुए। इनके हाथों में इस्लामी परचम था। साथ में विशाल तिरंगे भी लहराते नजर आए। यहां आए विभिन्न अंजुमनों ने नबी की शान में नातिया कलाम पेश कर माहौल उल्लासपूर्ण बना दिया। बाद में कई छोटे जुलूस भी इसमें शामिल हुए। अलर्ट को लेकर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। साथ ही, अधिकारी शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जनता से सहयोग की अपील करते रहे।

एसीपी सुरक्षा प्लान का पालन कराते देखे गए

वाराणसी के एसीपी गौरव कुमार ने ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान का पालन कराते देखे गए। शहर में मरकजी दावते इस्लामी जुलूसे मोहम्मदी कमेटी और मुफ्ती बोर्ड के सदर व जनरल सेक्रेटरी की निगरानी में मुख्य जुलूस रेवड़ी तालाब स्थित अजगरी मैदान से निकला। इसमें शिवाला, बजरडीहा, ककरमत्ता और मदनपुरा के जुलूस शामिल हुए। इसके बाद जुलूस भेलूपुर, गौरीगंज, रवींद्रपुरी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा और पियरी होते हुए बेनियाबाग मैदान पहुंचा।

घरों में महिलाओं ने फातिहा पढ़कर पर्व मनाया

खास बात यह रही कि जिला प्रशासन और जुलूस कमेटी की सहमति पर 100 वाहनों को जुलूस में शामिल किया गया। इसके लिए सहमति बनाई गई थी। अनुमति के बिना पहुंचे वाहनों को लौटा दिया गया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और एसीपी दशाश्वमेध समेत पुलिस अधिकारी भी दौरा करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रही। जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई। उधर घरों में महिलाओं ने फातिहा पढ़कर पर्व मनाया। 

बारावफात के मौके पर खास उत्साह देखने को मिला

लखनऊ में बारावफात के मौके पर खास उत्साह देखने को मिला। यहां इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जुलूस को लेकर खास अपील की है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें मुसलमानों से अपील की गई थी कि वे बड़ी संख्या में और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल हों। इस दौरान कहा गया था कि सभी नियमों, कानूनों और गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जुलूस में ऐसे कोई नारे न लगाएं, जिनसे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। जुलूस के दौरान लखनऊ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त कर रखा था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कमलेश दीक्षित ने कहा कि मंगलवार रात से ही जलसा चल रहा था। उस दौरान भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह सब सफलतापूर्वक कार्य संपन्न कराने तक रहेंगे। जुलूस में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सिविल पुलिस और पीएसी के जवान भी इसमें शामिल थी। 

यह भी पढ़ें: खाद्य संकट बढ़ा रहा संघर्ष, खाद्य सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे युद्ध, मानवीय संकट कम करे सुरक्षा परिषद
 

अन्य प्रमुख खबरें