पूजा परिक्रमा: हल्दिया के मैत्रीभूमि में 40 हजार एलईडी बल्बों से जगमगाएगा दुर्गा पूजा पंडाल
खबर सार :-
दुर्गापूजा को भव्य बनाने के लिए उच्चकोटि की तकनीकी लगाई जा रही है। 60 फिट ऊंचे पंडाल के अंदर लोग बैठेंगे।
खबर विस्तार : -
मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित हाजरा मोड़ मैत्रीभूमि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अद्भुद प्रदर्शन करने जा रहा है। जब यह पूरी तरह से तैयार होगा और रात में इसकी लाइटों पर करंट दौड़ाया जाएगा तो वह थीम अपने आप मटकने लगेेगी। आयोजकों ने इसकी थीम का नाम ‘आलोय आलोय आसछे उमा’ (रोशनी में आ रही हैं मां उमा) रखा है। यहां पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होना है। इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इनको अंतिम रूप देना बाकी है।
यह भी पढ़ेंः जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी
60 फुट ऊंचा बनाया जा रहा पंडाल
कहते कि अशुभ शक्तियों के विनाश और शुभ शक्तियों के आगमन के प्रतीक के रूप में मां दुर्गा की आराधना की जाती है। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष पूजा पंडाल की थीम रोशनी पर आधारित रखी गई है। इसीलिए यहां पर सारा ध्यान रोशनी पर ही है। पूजा आयोजकों ने बताया कि सत्य, मंगल और सुंदरता की स्थापना के लिए मां उमा धरती पर आ रही हैं। इसलिए पंडाल को भव्य बनाया जा रहा है। इसमें पूरी ताकत झोंक दी गई हैं आयोजक कहते हैं कि 60 फुट ऊंचे विशाल पूजा पंडाल का निर्माण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार गौरांग कुइला कर रहे हैं। गौरांग जाने माने कलाकार है।
एक लाख मीटर लंबी राइस लाइट
पूरे पंडाल को सजाने के लिए 40 हजार एलईडी बल्बों और एक लाख मीटर लंबी राइस लाइट चेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि रात्रि के समय कितना गुलजार वातावरण रहेगा। कलाकार पिछले दो महीने से इसके तैयार करने में लगे हुए हैं। उनके साथ 30 सहयोगी कलाकारो भी मदद कर रहे हैं। मदद से इस निर्माण कार्य को पूरा कराया जा रहा है। उनके हाथों मां दुर्गा की प्रतिमा धीरे-धीरे अजंता-एलोरा की मूर्तिकला की शैली में आकार ले रही है।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजक रातदिन एक कर दिए हैं। इस आयोजन को सामाजिक दायित्व माना जा रहा है। इसलिए इसके पति लोगों की निष्ठा भी अपार हैै। पूजा समिति यहां कई सामाजिक कार्य भी करती है। समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया जाता है। इसमें रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। थैलेसीमिया रोग की जांच और नेत्र परीक्षण शिविर भी कार्यक्रम व्यवस्था की जा रही है।
यातायात का प्रशिक्षण दिया जाएगा
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाएगी। वाहनों को निकलने और लोगों को बचाने की जिम्मेदारी सिखाया जाएगा। इसी दौरान पौधों का वितरण और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
इस कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकों का वितरण और आर्थिक सहायता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पूजा के नवमी तिथि पर छह हजार लोगों की यहां मौजूद रहेगी। एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है। इसमें शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में मैत्रीभूमि की दुर्गा पूजा भव्यता प्रदान कर रही है।
वरिष्ठ लोग उत्साह बढ़ाते रहेंगे
पूजा समिति के संरक्षक उत्पल जाना, अध्यक्ष भृगुराम मंडल, संयुक्त महासचिव आशीष कुमार हाजरा और कृष्णचंद्र महापात्र, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिकेश भुइयां, उपाध्यक्ष असीम कुमार माइति और कालीपद भुइयां, मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पूर्व मेदिनीपुर जिले और हल्दिया महकमा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य प्रशासन के कई विशिष्ट लोगों का यहां उत्साहवर्धन किया जाएगा। टेक्नालॉजी का उपयोग किया गया, घार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी हो सकती है। कार्यक्रम का हिस्सा सामाजिक और धार्मिक दोनों आयोजन है। इसकी भव्यता देखने लायक है। जिस प्रकार से एक घेरा बनाया गया, उससे पता चलता है कि टेक्निकल जानकार ही इसे बना रहा है।
यह भी पढ़ेंः उच्चतम न्यायालय ने कहा: नए फॉर्म 6 को न मंजूरी दी है और न खारिज किया, कोर्ट को राजनीति से दूर रखें
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि पर शक्तिपीठों में उमड़ रहे भक्त, गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे
2026-10-13
-
Navratri 2026 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन कैसे करें मां कूष्माण्डा की पूजा
2026-10-13
-
नवरात्रि के तीसरे दिन काशी में मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
2026-10-13
-
तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा में उमड़े भक्त, दर्शन को लगीं कतारें
2026-10-13
-
Panchang 13 October 2026: मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-13
-
Aaj Ka Rashifal 13 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-13
-
श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, लाइन पर लगे सभी न कोई बड़ा न छोटा
2026-10-13
-
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा पर निकले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, बोले- गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा देश
2026-10-12
-
धमतरी के शीतला शक्तिपीठ में भक्तों की आस्था, चावल से मिलता है आशीर्वाद
2026-10-12
-
देशभर में घनघनाए घंटे, घर-घर हुई पूजा अर्चना, मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी को नमन
2026-10-12
-
Panchang 12 October 2026: सोमवार 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-11
-
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-11
-
नवरात्रि के पहले दिन सूरत के 400 साल पुराने अंबाजी मंदिर में उमड़ी भीड़
2026-10-11
-
प्रथम शैल पुत्री के स्वागत में सजा दिए मंदिर, रात में ही पहुंच गए दर्शन करने श्रद्धालु
2026-10-11
-
Panchang 11 October 2026: रविवार 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-10