Aaj Ka Rashifal 21 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
( शुक्रवार 21 अगस्त का राशिफल। जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।)
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है, 21 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9
वृषभ (Taurus): आज की सुविधा कल नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभांक-2-5-7
मिथुन (Gemini): अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-6-7-9
कर्क (Cancer): अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक-1-4-6
सिंह (Singh): अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-5-7-9
कन्या (Virgo): समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ नरम रहेगा। शुभांक-5-7-9
तुला (Libra): जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। मायूस न हो समय चक्र है। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। शुभांक-2-5-7
वृश्चिक (Scorpio): परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान है अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें। शुभांक-1-5-9
धनु (Sagittarius) : स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्घि है। मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा। घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। शुभांक-3-5-7
मकर (Capricorn): धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। भावुकतावश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शुभांक-4-6-8
कुंभ (Aquarius): सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेंगे। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं। शुभांक-4-7-8
मीन (Pisces): उत्साह में वृद्घि होगी। आलस्य का त्याग करें। नये आय के स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन की परीक्षा होगी। शुभांक-1-4-6
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aaj Ka Rashifal 7 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-06
-
Panchang 7 September 2026: सोमवार 7 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-06
-
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-05
-
Panchang 6 September 2026: रविवार 6 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-05
-
जानापाव में बनेगा ‘परशुराम लोक’ एवं ‘श्रीकृष्ण लोक’, डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन
2026-09-04
-
Aaj Ka Rashifal 5 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-04
-
Panchang 5 September 2026: शनिवार 5 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-04
-
Happy Janmashtami: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई 101 माखन हांडियां और बाल गोपाल की रेत की कलाकृति
2026-09-04
-
उज्जैनः जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर 'लड्डू गोपाल' को घर ला रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान
2026-09-03
-
Aaj Ka Rashifal 4 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-03
-
Panchang 4 September 2026: शुक्रवार 4 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-03
-
Aaj Ka Rashifal 3 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-02
-
Panchang 3 September 2026: गुरुवार 3 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-02
-
वृंदावन से तीन लाख में बनी कान्हा की पोशाक, इस्कॉन मंदिर में तैयारी तेज
2026-09-02