Badshah-Isha Rikhi: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद अगल हुआ कपल
खबर सार :-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी से तलाक की घोषणा की। इस जोड़े ने सिर्फ पांच महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी
खबर विस्तार : -
Badshah-Isha Rikhi Divorce: मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। उनके रिश्ते में अनबन की खबरें कुछ समय से चल रही थीं, हालांकि इससे पहले किसी ने भी इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।
बादशाह-ईशा रिखी ने आपसी सहमति से लिया तलाक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, बादशाह और ईशा (Badshah-Isha Rikhi) ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले पर यह उनका एकमात्र बयान होगा और लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके रिश्ते के बारे में कोई अटकलें या अंदाजा न लगाएं। हालांकि, उनके अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
जुलाई में आई थी अनबन की खबरें
इससे पहले बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की खबरें जुलाई में सामने थीं। 26 जुलाई को ईशा ने एक पोस्ट के साथ बादशाह के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।उसमें उन्होंने लिखा, "हर तूफान एक सबक होता है," और साथ ही टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी लगाया। इसके बाद, ईशा ने एक नोट लिखा जिसमें कहा गया कि वह डर की वजह से लंबे समय तक चुप रही थीं, लेकिन अब वह अपनी आत्म-सम्मान के लिए आवाज उठा रही हैं। इस बीच, ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्मा (कर्म) से जुड़ी पोस्ट शेयर कीं।
ये भी पढ़ेंः- Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' का चमत्कार, नीम करोली बाबा की बायोपिक ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पांच महीने पहले हुई थी शादी
गौरतलब है कि उनकी शादी की खबर सबसे पहले इस साल मार्च में सामने आई थी, जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद, जून में ईशा ने 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन के दौरान बादशाह से अपनी शादी की पुष्टि की थी। ऐसे में, शादी के सिर्फ़ पांच महीने बाद ही उनके अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। शादीशुदा जिंदगी में अनबन की लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच, कपल ने अब अलग होने के अपने फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
जानें कौन है ईशा रिखी
ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 2013 में पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्ट दे' से एक्टिंग की शुरुआत की और इसके बाद कई दूसरी पंजाबी फिल्मों में काम किया। 2018 में, उन्होंने फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, 2019 से ईशा फिल्मों और एक्टिंग से दूर हैं और उन्होंने कोई नया एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। उन्होंने 12वीं क्लास में रहते हुए ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए भी काम किया था।

ईशा रिखी पहली बार तब सुर्खियों आई जब पांच महीने पहले उन्होंने रैपर-सिंगर बादशाह से गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनके तस्वीरें शेयर करने के बाद यह खबर सामने आई। अब वह बिग बॉस 20 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाली हैं। हालांकि, इसी बीच उन्होंने और बादशाह ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। सिर्फ पांच महीने बाद ही उनकी शादी खत्म हो गई है और वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।
बादशाह-रिखी की लव स्टोरी और सीक्रेट शादी
रिपोर्ट की माने तो शादी करने से पहले बादशाह और ईशा रिखी चार साल तक रिलेशनशिप में थे। वे पहली बार 2021 में कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे। इस दौरान वे एक-दूसरे के करीब आए और डेटिंग शुरू कर दी, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। इसके बाद उन्होंने मार्च 2026 में शादी कर ली। शादी की खबर तब सामने आई जब बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बाद में, जून 2026 में, ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अब शादी के पांच महीने बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः- 'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट, जानें कहां-कहां चली सेंसर बोर्ड की कैंची
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24