TN 12th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 95.20% छात्र सफल, यहां देखें मार्कशीट
खबर सार :-
TN 12th Result 2026 : तमिलनाडु हायर सेकेंडरी परीक्षा यानी, कक्षा 12 बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल, छात्रों का कुल पास प्रतिशत 95.20% रहा, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 97% और लड़कों का 93.19% रहा। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर देख सकते हैं।
खबर विस्तार : -
TN 12th Result 2026: सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु (TNDGE) ने शुक्रवार, 8 मई को सुबह 9:30 बजे तमिलनाडु उच्च माध्यमिक परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके संबंधित वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकेंगे। इस साल, कुल 95.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए, जिसमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 97% और लड़कों का 93.19% रहा।
TN 12th Result 2026: DigiLocker पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
इसके अलावा DigiLocker और SMS सेवाओं के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए, छात्रों को DigiLocker में लॉग इन करना होगा, 'Class XII Marksheet' का विकल्प चुनना होगा, और फिर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
TN 12th Result 2026: स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें
- tnresults.nic.in
- dge1.tn.nic.in.
- dge2.tn.nic.in
- apply1.tndge.org
TN 12th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी +2 HSE मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले छात्रों को tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाना होगा।
- फिर TN HSC रिजल्ट 2026 टैब पर क्लिक करें।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद TN 12th Result 2026 का उपलब्ध हो जाएगा।
- प्रोविजनल मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
Tamil Nadu Board 12th result 2026: इस साल 8,27,475 छात्रों से दी परीक्षा
बता दें कि तमिलनाडु बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 मार्च से 26 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गईं, जिसमें कुल 827,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 799,000 नियमित छात्र और 27,783 निजी छात्र शामिल थे। परीक्षा प्रतिदिन एक ही पाली में, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थी। प्रत्येक प्रश्न पत्र की अवधि तीन घंटे थी, और परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया गया था।
Tamil Nadu Board 12th result 2026: फेल छात्रों को फिर मिलेगा मौका
दरअसल जो छात्र परीक्षा में पास हो गए है, उनके लिए कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। पिछले साल, तमिलनाडु बोर्ड की कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 25 जून से 2 जुलाई तक आयोजित की गई थी, और इसके नतीजे 25 जुलाई, 2025 को घोषित किए गए थे।
Tamil Nadu Board 12th result 2026: पिछले साल का परिणाम
पिछले साल यानी 2025 में तमिलनाडु बोर्ड ने 8 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। जबकि परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले साल कुल पासिंग प्रतिशत 95.03 फीसदी था, जबकि कुल 7,92,494 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 7,53,142 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02