JEE Mains Result 2026: इंतजार खत्म....जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
खबर सार :-
JEE Mains 2026 Result : जेईई मेन 2026 की परीक्षा दे चुके छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए ने सोमवार 16 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी हो गई है।
खबर विस्तार : -
JEE Mains Result 2026 : जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी को JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले परिणाम 12 फरवरी को जारी होने वाले थे। लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई थी। एनटीए के इस फैसले के बाद कैंडिडेट्स का इंतजार बढ़ गया था। 21 से 28 जनवरी तक हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और nta.ac.in पर देख सकते है। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन कर परिणाम देख सकेंगे।
JEE Mains Result 2026 : आंसर की भी जारी
NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसे कैंडिडेट यहां दिए गए JEE Main 2026 फाइनल आंसर (JEE Main 2026 Final Answer Key) की एनडीए की वेबसाइड jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Result 2026 : 21 से 28 जनवरी के बीच हुआ था एग्जाम
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी को हुआ था। 21 से 28 जनवरी तक एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। 29 जनवरी का एग्जाम एक ही शिफ्ट में हुआ था। JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए कुल 1,350,969 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इसमें से रिकॉर्ड 1300368 यानी 96.26% ने परीक्षा दी थी। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स के मुताबिक, पेपर थोड़ा मुश्किल था।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो इसके जारी होने के तुरंत बाद खोली गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 तक चली थी।
दरअसल JEE Main पेपर 1, NITs, IIITs में BE, BTech और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (CFTIs) में BTech/BE जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। जबकि JEE Main पेपर 2, देश भर में B.Arch. और B.Planning कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।
JEE Mains Result 2026 : कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
- रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन देखें।
- इसके बाद JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर सबमिट पर करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें। इसका प्रिंट भी रख ले।
क्या होगा स्कोरकार्ड में
JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के लिए अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर शामिल होंगे। ओवरऑल पर्सेंटाइल भी दिखाया जाएगा। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
मार्क्स vs पर्सेंटाइल क्या होता है
दरअसल NTA रॉ मार्क्स के आधार पर पर्सेंटाइल स्कोर जारी करता है। पर्सेंटाइल यह बताता है कि उम्मीदवार ने परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की तुलना में कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। नॉर्मलाइजेशन का इस्तेमाल शिफ्ट में डिफिकल्टी लेवल के अंतर को ऑफसेट करने के लिए किया जाता है।
फिलहाल कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए, क्योंकि पर्सेंटाइल स्कोर अगले स्टेज के लिए रैंकिंग और एलिजिबिलिटी तय करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02