CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट....ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
खबर सार :-
CUET PG 2026 Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज सीयूईटी पीजी 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपनी पसंद के कोर्स और विश्वविद्यालयों की सूची तैयार करनी चाहिए। कई बार अच्छा स्कोर होने के बावजूद सही विकल्प न चुनने से परेशानी होती है। प्राथमिकता सूची बनाते समय कोर्स की गुणवत्ता, प्लेसमेंट, फीस और लोकेशन जैसे पहलुओं को ध्यान में रखें।
खबर विस्तार : -
CUET PG Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज सीयूईटी पीजी 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट: exams.nta.nic.in/cuet-pg पर देख सकते है। उम्मीदवार अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड, या अपनी जन्मतिथि का इस्तेमाल करके अपना सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। CUET PG 2026 परीक्षा 157 विषयों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी 2026 के रिजल्ट घोषित करने के साथ-साथ, NTA ने सीयूईटी पीजी 2026 का स्कोरकार्ड भी जारी किया है, जो एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए मान्य रहेगा।
CUET PG Result 2026 Live: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं:-
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट: exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- इसके बाद CUET PG 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डालें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें; CUET PG 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद अपने मार्क्स चेक करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट के बाद क्या होगा
एनडीए सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद की यूनिवर्सिटीज़ में काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रियाओं में हिस्सा लेना होगा। अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ अपनी-अपनी मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी करेंगी। CUET PG स्कोरकार्ड DigiLocker अकाउंट के ज़रिए भी डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय जारी करेंगे कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद, सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अपने-अपने कट-ऑफ स्कोर, मेरिट लिस्ट और पात्रता मानदंड प्रकाशित करेंगे। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। CUET PG 2026 एग्जाम में क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाती है, न कि NTA द्वारा। इसलिए, उम्मीदवारों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों और पाठ्यक्रमों के लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके अलावा, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि CUET PG 2026 का रिजल्ट केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ही मान्य होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01