कितना आसान रहा नीट 2026 का पेपर, आपने किया एनालिसिस
खबर सार :-
इस साल नीट यूजी 2026 की परीक्षा में लगभग 96 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बच्चों के अलग-अलग सेक्शन के प्रश्न कठिन लग रहे थे। चलिए जानते हैं नीट यूजी का उत्तर कुंजी और परिणाम कब तक आएगा।
खबर विस्तार : -
NEET UG 2026 Result: नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को हुआ था। परीक्षा में किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए प्रशासन ने पुरजोर कोशिश की थी। 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों ने अपना पेपर दिया। हालांकि छात्रों के मुताबिक पेपर काफी कठिन रहा, जिसमें से फिजिक्स का पेपर काफी कठिन रहा और इस कारण इस बार का नीट की रिजल्ट का कट-ऑफ काफी ज्यादा आ सकता है।
कब तक आएगा रिजल्ट:
परीक्षा खत्म होने के बाद हर अभ्यर्थी के मन में एक ही सवाल आता है कि रिजल्ट कब तक आएगा? नीट 2026 में 96 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, इससे यह साफ हो जाता है कि इस साल कंपटीशन कितना हाई रहा है। परीक्षार्थियों के जवाब ने यह साफ कर दिया कि इस साल कौन-सा विषय सबसे कठिन रहा और यूजी की मेरिट लिस्ट में कौन-सा विषय एग्जाम के पूरे पैटर्न को बदल सकता है।
कितने बच्चे हुए शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी से जुड़े जरूरी आकड़े जारी कर ये बताया कि इस साल परीक्षा में छात्रों की भागीदारी काफी बड़ी संख्या में थी। कुल 22,75 011 छात्रों में से 22,05,035 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। नीट यूजी की परीक्षा भारत के 551 शहर में जबकि विदेश के 14 शहरों में कुल 5432 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पेपर शांतिपूर्ण तरीके से हो सके इसके लिए 6000 से अधिक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया था। इसके साथ ही पुलिस और एस्कार्ट टीम को सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पेपर काफी कठिन रहा
नीट 2026 का परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के अनुसार इस साल फिजिक्स का पेपर काफी कठिन रहा। इसमें कॉन्सेप्चुअल और कैलकुलेशंस वाले प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, काइनेमेटिक्स, वेव ऑप्टिक्स और रोटेशन जैसे टॉपिक्स से काफी जटिल प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों के मुताबिक बायोलॉजी और केमेस्ट्री की तुलना में फिजिक्स काफी कठिन था।
कब तक आएगा रिजल्ट
नीट यूजी की परीक्षा की समाप्ति के बाद एनटीए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी में जुट गई है। नियम के अनुसार परीक्षा के 2 से 3 हफ्तों में उत्तर कुंजी रिलीज हो जाती है। फ़िलहाल रिजल्ट से जुड़ी कोई भी स्पष्ट तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जाता रहा है कि 15 से 20 जून के आसपास रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01