MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, बेटियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
खबर सार :-
MPBSE MP Board Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने आज, बुधवार 15 अप्रैल को कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ये रिजल्ट सुबह 11:00 बजे जारी किए गए। आइए देखते हैं कि इस साल के रिजल्ट कैसे रहे।
खबर विस्तार : -
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने बुधवार को सुबह एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ने नतीजे घोषित कर दिए है। लाखों छात्र बेसब्री से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे। सभी छात्र अब अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in के ज़रिए अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
MP Board Result 2026 : बेटियों ने फिर मारी बाजी
बता दें कि एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्षा 12 का पास प्रतिशत 76.1% और कक्षा 10 का पास प्रतिशत 73.42% रहा। एक बार फिर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही नतीजों में छात्राओं ने बाज़ी मारी है। 10वीं 77.52 प्रतिशत छात्राओं ने पास किया है। वहीं 69.31 पर्सेंट छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस बार 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने जगह बनाई है। कुल मिलाकर 378 स्टूडेंट्स टॉप पर रहे हैं।
इस साल कक्षा 10 की परीक्षाओं में लगभग 9 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं में लगभग 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलीं। इस साल पास होने का प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। CM मोहन यादव ने सीएम आवास से नतीजों की घोषणा करते हुए सभी छात्रों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
499 अंकों के साथ प्रतिभा सोलंकी ने 10वीं में किया टॉप
बता दें कि 10वीं कक्षा में इस बार 73.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए। जबकि मेरिट लिस्ट में 378 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इनमें 235 छात्राओं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं। 500 में से 499 अंकों के साथ पन्ना जिले के गुनौर की प्रतिभा सिंह सोलंकी (सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा के रिजल्ट की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है।

12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप
12वीं के परीक्षा परिणामों में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टॉप किया। दोनों ने 494-494 अंक प्राप्त किए। 7 लाख स्टूडेंट्स के बीच टॉपर बनी हैं। झाबुआ जिले की रहने वाली खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है।
MP Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले, MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर जाकर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- कक्षा 10 के छात्र ‘High School Certificate Examination’ लिंक चुनें
- कक्षा 12 के छात्र ‘Higher Secondary’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर या जरूरी जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
MP Board 10th Result 2026: मोबाइल के जरिए भी देख सकते हैं नतीजे
आज के डिजिटल ज़माने में, ज़्यादातर छात्र मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, आप अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS या DigiLocker के ज़रिए भी नतीजे देखने के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को बिना किसी परेशानी के नतीजे देखने का अनुभव मिलता है।
MP Board Result 2026: मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी होगी
छात्र का पूरा नाम
पिता और माता का नाम
जन्म तिथि
रोल नंबर और आवेदन नंबर
स्कूल का नाम और कोड
विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल/आंतरिक)
कुल प्राप्त अंक
प्रतिशत / CGPA
रिजल्ट स्टेटस (पास / फेल / कंपार्टमेंट)
ग्रेड (MPBSE ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार)
डिवीजन (फर्स्ट / सेकंड / थर्ड)
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01