Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 94.96% के साथ लड़कियों ने फिर मारी बाजी
खबर सार :-
Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने SSC कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजे देखने के लिए लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 92.09 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में शामिल छात्रा अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों scresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर देख सकते है। इसके अलावा DigiLocker ऐप पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के नतीजों के अनुसार, इस साल सिर्फ 4.71 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ष भी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.96 प्रतिशत के साथ बाजी मारी है। जबकि लड़कों का कुल पासिंग प्रतिशत 89.56 फीसदी दर्ज किया गया है।
Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: कैसे चेक करें नतीजे
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- फिर SSC Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर/सीट नंबर और अपनी मां का पहला नाम (जैसा कि आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है) दर्ज करें।
- अपने विषय-वार अंक देखने के लिए “View Result” पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।
Maharashtra SSC 10th Result 2026: 15 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
बता दें कि हाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षाएं पूरे राज्य में 20 फरवरी से 18 मई के बीच 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं, पिछले साल Maharashtra SSC के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें लगभग 1.6 मिलियन (16 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा दर्ज किया गया पासिंग प्रतिशत इस साल के मुकाबले बेहतर था। पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 93.04 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 2024 में, 10वीं कक्षा के नतीजे 27 मई को जारी किए गए, जिसमें कुल 95.81 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली। इसके विपरीत, 2023 में महाराष्ट्र SSC के नतीजे 2 जून को घोषित किए गए थे, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02