India Post GDS Result 2026 Merit List: इंतजार खत्म... जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट हुई जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF
खबर सार :-
India Post GDS Merit List 2026: इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट ने GDS के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिवीज़न के हिसाब से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
India Post GDS Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग ने 28636 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में जाकर स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें।
India Post GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट कैसे चेक करें
- उम्मीदवार सबसे पहले, इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
- GDS फर्स्ट मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना राज्य चुनें।
- यहां आपको इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट 2026 PDF दिखाई देगी। फिर अपना एप्लीकेशन नंबर खोजें। साथ ही PDF भी डाउनलोड कर लें।
India Post GDS Merit List 2026: अब अगले चरण में क्या होगा
बता दें कि इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम हैं। मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डिवीज़न, ऑफिस, पोस्ट ID, पोस्ट का नाम, कैटेगरी और मार्क्स का परसेंटेज की डिटेल्स हैं। दरअसल पिछले साल छह मेरिट लिस्ट जारी की गई थीं। मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अगले स्टेज के लिए बुलाया गया है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 23 मार्च तक उस डिवीज़न के डिवीज़न ऑफिस में अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने होंगे जिसके लिए उन्हें चुना गया है। उम्मीदवारों को सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल और दो सेट फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करना होगा।
ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स ....
- क्लास 10 की मार्कशीट
- आइडेंटिटी प्रूफ
- रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- जाति सर्टिफिकेट यादि लागू हो तो
मेडिकल के बाद जारी होगी फाइनल लिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, इंडिया पोस्ट GDS पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर तभी जारी किया जाएगा जब कैंडिडेट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक दोनों में सफलतापूर्वक पास हो जाएंगे।
India Post GDS Merit List 2026: GDS का पे स्केल क्या है
- BPM के लिए 12,000 से 29,380।
- ABPM/डाक सेवक के लिए 10,000 से 24,470।
- 28,740 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पोस्ट के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर तैयार की गई है। इस भर्ती के लिए कोई रिटन एग्जाम या इंटरव्यू नहीं होगा।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण
- सामान्य : 12,696 पद
- ओबीसी : 5,694 पद
- एससी : 3,942 पद
- एसटी: 2,716 पद
- EWS: 2,719 पद
- दिव्यांग : 869 पद
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24