ICSE Result 2026: आईएससी-आईसीएसई रिजल्ट 2026 घोषित, 10वीं में 98%, 12वीं में 99% छात्र पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
खबर सार :-
ICSE Result 2026 released: ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 के बोर्ड रिज़ल्ट 2026 आज, 30 अप्रैल को, आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर जारी कर दिए गए हैं। रिज़ल्ट देखने का सीधा लिंक और तरीका यहाँ मिल सकता है।
खबर विस्तार : -
ICSE Result 2026: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10 और आईएससी (ISC) कक्षा 12 वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को सुबह 11 बजे जारी कर दिए है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना यूनिक आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट DigiLocker पर, SMS के ज़रिए और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध कराए हैं। छात्र UID नंबर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSE Result 2026: कक्षा 10 में 99.18 प्रतिशत छात्र पास
इस साल, क्लास 10 और क्लास 12 दोनों के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों क्लासों का कुल पास प्रतिशत 99 प्रतिशत से ज़्यादा रहा है। ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाओं में, कुल 99.18 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए। इनमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 99.46 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों के लिए यह 98.93 प्रतिशत था।
ICSE Result 2026: 12वीं 99.13 प्रतिशत छात्र सफल
ISC (कक्षा 12) की परीक्षाओं में, कुल पास प्रतिशत 99.13 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 99.48 प्रतिशत लड़कियां और 98.81 प्रतिशत लड़के सफलतापूर्वक पास हुए। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
CISCE-ICSE,ISC Result 2026: 4 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल, CISCE द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में दोनों कक्षाओं को मिलाकर 400,000 से ज़्यादा छात्र शामिल हुए; विशेष रूप से, ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाओं में लगभग 150,000 छात्र और ISC (कक्षा 12) की परीक्षाओं में लगभग 260,000 छात्र शामिल हुए। CISCE ने ICSE (हाई स्कूल) बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और ISC (इंटरमीडिएट) परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कीं।
CISCE-ICSE,ISC Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- इसके बाद ICSE Class 10 या ISC Class 12 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपनी यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर ‘Show Result’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
टॉपर्स ICSE
- शिवम अवस्थी, 99.80 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
- शावीर प्रकाश श्रीवास्तव, 99 प्रतिशत, एलपीसी सहारा स्टेट जानकीपुरम
- आदित्य पाठक, 99 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर
- वैभवी दीक्षित, 98 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
- ईशानी सिंह, 98 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
टॉपर्स ISC
- ओसीन अग्रवाल, 99.75 प्रतिशत, सीएमएस महानगर
- प्रखर सिंह, 99.25 प्रतिशत, सेंट जोसेफ कालेज।
- इकरा आलम, 99.25 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
- समृद्धि द्विवेदी, 99 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
- जूही चौधरी, 99 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
- कृत्तिका बिष्ट, 98.25 प्रतिशत, एलपीसी सहारा स्टेट, जानकीपुरम
- मयंक शुक्ला, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर, 97.50 प्रतिशत।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01