रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
खबर सार :-
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की एक बड़ी लैब, टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (TBRL) ने रिसर्च एसोसिएट समेत 14 अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
खबर विस्तार : -
चंडीगढ़: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी ने रिसर्च एसोसिएट (RA) और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) समेत कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
जारी विवरण के अनुसार, जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2-2 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि कंप्यूटर साइंस के लिए 4 पद रखे गए हैं। इसके अलावा रिसर्च एसोसिएट (RA) के लिए धातु विज्ञान एवं पदार्थ इंजीनियरिंग तथा फिजिक्स में 1-1 पद शामिल हैं।
वेतनमान और अन्य लाभ
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार प्रतिमाह 37,000 रुपये से 67,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही JRF पदों के लिए NET या GATE उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए पीएचडी की योग्यता मांगी गई है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास निर्धारित अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा पद के अनुसार अधिकतम 28 से 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
अंतिम तारीख
यह वॉक-इन इंटरव्यू 21 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच टीबीआरएल, सेक्टर-30, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और देश की सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में अपना योगदान देना चाहते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02