Cuet ug exam 2026: 15 लाख बच्चे 35 शिफ्ट, एक दिन में 5 विषय पर कितने पेपर
खबर सार :-
Cuet ug exam 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें कुल 5 विषयों पर पेपर होने वाला है और इस पेपर को कुल 35 शिफ्ट में बांटा गया है। चलिए जानते हैं, इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा कैसे होगा?
खबर विस्तार : -
Cuet ug exam 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सभी अभ्यर्थियों की सीटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस बार अधिकतम 1 दिन में केवल 3 पेपर होने के चांस हैं और प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल एक शिफ्ट में जाना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को पूरे पांच विषय पर एग्जाम देना है तो उनको बाकी के बचे 2 विषय पर दूसरे दिन की शिफ्ट में मौका मिलेगा।
कब शुरू होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी की परीक्षा 11 मई 2026 से आयोजित हो जाएंगी। इसके द्वारा देश के 241 उच्च विश्वविद्यालय में एडमिशन का सुनहरा मौका मिलेगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा की शुरुआत में महज 1 हफ्ते बचे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी अभ्यर्थीयों की परीक्षा केंद्र सूची की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी जैसे शहर के नाम, राज्य और पर्सनल डेटशीट से जुड़ी हर जानकारी दी गई है।
सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026
सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 के जारी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियो को कन्फ्यूजन है कि उनके पेपर और टाइमिंग कब होंगे, लेकिन इस बार सीयूईटी यूजी ने इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। इसमें छात्रों पिछले साल की तरह इस बार एक ही दिन में 4,5 पेपर का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इस बार अधिकतम 3 पेपर पेपर का नियम है। सिटी स्लिप में सबसे ऊपर एप्लीकेशन नंबर, नाम और आपके पिता का नाम दिया गया है। इसके ठीक नीचे परीक्षा शहर के नाम और राज्य के बारे में जानकारी दी गई है। जल्द ही सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
क्या होगा परीक्षा का समय
सीयूईटी यूजी की परीक्षा 11 से 31 मई तक चलेगी और हर दिन 2 शिफ्ट होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से, 12 बजे तक होगा और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा। इस बार अभ्यर्थी को एक दिन में अधिकतम 3 पेपर देने होंगे और सिर्फ एक ही शिफ्ट में जाना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक 55 प्रतिशत अभ्यर्थी ने कुल 5 विषयों पर परीक्षा देने का चुनाव किया है। इसके साथ ही 23 प्रतिशत अभ्यर्थी ने 4 विषय और 19 प्रतिशत अभ्यर्थी ने 3 विषय का चुनाव किया है।
क्या रहेगी टाइमिंग
ज्यादातर अभ्यर्थी इस बात से परेशान हैं कि 9 से 12 की शिफ्ट में तीन पेपर होगा तो कौन सा पेपर कब शुरु होगा और इसकी टाइमिंग क्या होगी? अगर आप भी इसमें कंफ्यूज्ड हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर तीनों विषय के विकल्प मिलेंगें, यह आपका चुनाव है कि आपको कौन-सा पहले करना है और कौन-सा बाद में करना है? आप जिस भी विषय का चुनाव करेंगे उसके लिए आपको 1 घंटे का टाइम मिलेगा। समय पूरा होने पर विंडों खुद ही बंद हो जाएगा और आपके सामने दूसरे विषय का पेज ओपेन हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01