CGBSE Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
खबर सार :-
CGBSE Result 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 12 में जिज्ञासु शर्मा ने राज्य में टॉप किया, जबकि कक्षा 10 में अंशुल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
खबर विस्तार : -
CGBSE Result 2026 Topper List : माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ (CGBSE) के कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। CGBSE ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे नतीजे देखने का लिंक एक्टिवेट कर दिया। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र DigiLocker ऐप, DigiLocker वेबसाइट और SMS के ज़रिए भी अपने नतीजे और मार्कशीट देख सकते हैं।
CGBSE Result 2026 : 12वीं में रिया तो 10वी में तीन छात्रों ने किया टॉप
इस बहुप्रतीक्षित परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। नतीजों के साथ ही CGBSE बोर्ड के अधिकारियों ने टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों की एक संयुक्त लिस्ट जारी की गई है। 10वीं इस बार 77.15 प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में 78.8 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि 86.4 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी पारी। यानी एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें इनाम भी दिया जाएगा। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। जबकि दो 10वीं में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर तीनों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान 1 हासिल किया है।
CGBSE Board 10th Result 2026: 10वीं में टॉप करने वाले छात्र
पहला स्थान: संध्या, परीरानी और अंशुल
दूसरे स्थानः रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध, नंदिता देवगन
CGBSE Board 10th Result 2026: 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
पहला स्थान: रिया साहू
दूसरा स्थानः ओमनी वर्मा
तीसरा स्थानः कृष महंत
CGBSE Result 2026 : नीचे दी गई वेबसाइटों पर चेक करें परिणाम
बता दें कि CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, आप नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी जानकारी डालकर भी छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बस अपनी सही जानकारी देनी होगी।
cgbse.nic.in
cg.results.nic.in
results.digilocker.gov.in
CGBSE Board 10th-12th Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों—cgbse.nic.in या cg.results.nic.in—पर जाएं।
- यहां होमपेज पर "CG Board Class 10th या 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर डालें।
- इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसे सुरक्षित रूप से सहेज कर रखें।
बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक संपन्न हुईं। इस साल इन परीक्षाओं में 5,00,000 से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे। जहां कक्षा 12वीं में 2,45,000 परीक्षार्थी थे, वहीं कक्षा 10वीं में 3,21,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
CG Board 10th Topper List 2025: पिछले साल इशिका बाला और नमन ने किया था टॉप
पहला स्थान: इशिका बाला और नमन
दूसरा स्थान: लिव्यांश देवगन
तीसरा स्थान: रिया, हेमलता और तिपेश यादव
चौथा स्थान: अविनाश शाहू, जयेंद्र, प्रवीन प्रजापति और जीवन
पांचवां स्थान: कालिंदी पटेल, मेघा चंद्र, युवराज और जतिन कुमार
CG Board 12th Topper List 2025: पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट
पहला स्थान: अखिल सेन
दूसरा स्थान: श्रुति मंगतानी
तीसरा स्थान: वैशाली साहू
चौथा स्थान: हिमेश कुमार यादव और लुभी साहू
पांचवां स्थान: निशा एक्का
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02