CBSE CTET Admit Card 2026 : सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्टों होगा एग्जाम
खबर सार :-
CBSE CTET Admit Card 2026 download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाना होगा। यहां, आपको CTET 2026 एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
खबर विस्तार : -
CBSE CTET Admit Card 2026 : शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने गुरुवार 5 फरवरी 2026 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाकर अपना एटमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालना होगा।
CBSE CTET Admit Card 2026 : दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बता दें कि इस बार उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए, CBSE ने परीक्षा के आयोजन में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले परीक्षा सिर्फ एक दिन होनी थी, लेकिन अब यह दो दिनों में होगी। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश भर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी । परीक्षा ऑफलाइन (OMR-आधारित) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर-II (कक्षा 6 से 8 के लिए): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के लिए): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
CBSE CTET Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:-
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर 'Download Admit Card: CTET Feb-2026' लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करतें ही एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालें।
- सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) डालें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- इसक बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए दो प्रिंटआउट अपने पास रखें।
CBSE CTET Admit Card 2026 : परीक्षा केंद्र के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 7:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
- उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेज़ लाना भुले। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस), और एक नीला/काला बॉलपॉइंट पेन साथ लाना होगा।
- उम्मीदवार भूलकर भी मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किताबें, या कोई भी दूसरा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ न ले जाएं। क्योंकि परीक्षा हॉल के अंदर ये सब लाना सख्त मना है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट की डिटेल्स ध्यान से देख लें। अगर कोई गड़बड़ी हो, तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें।
गौरतलब है कि परीक्षा केंद्र की दूरी और पहुंचने के समय का आकलन भी पहले ही कर लें, ताकि आप समय से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02