CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
खबर सार :-
CBSE Class 12th Results Live Updates: CBSE 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आप उमंग ऐप और DigiLocker पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। सूत्रों से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज भी जारी किया जा सकता है।
खबर विस्तार : -
CBSE Class 12th Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बोर्ड द्वारा किसी भी वक्त नतीजे जारी किए जा सकते हैं। जिसका लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है। CBSE कक्षा 12 के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर प्रकाशित किए जाएंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप्स के ज़रिए भी अपने परिणाम देख सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें ताकी नतीजे आने के उसे चेक करने में किसी प्रकार की समस्य न हो।
CBSE Class 12th Result 2026 : इस साल 18 लाख से अधिक छात्रों दी थी परीक्षा
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 18 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे। अब, सभी स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे। CBSE 12वीं के नतीजे आम तौर पर मई के मध्य तक जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल भी परिणाम जल्द आ गए थे। इसलिए, उम्मीद है कि इस साल भी नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि असली मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों के ज़रिए बांटी जाएंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।
CBSE Class 12th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसी बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in खोलें।
- यहां होमपेज खुलने पर, आपको "CBSE 12th Result 2026" लिंक दिखेगा। यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- यहां रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी। अब यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सारी जानकारी सही-सही डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड इंतजार करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर मार्कशीट के रूप में दिखने लगेगा।
- पेज पर डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करके रिजल्ट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- साथ ही रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CBSE 12th Result 2026: डिजिलॉकर से कैसे चेक करें परिणाम
- छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
- Issued Documents सेक्शन में जाएं।
- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
- Class 12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
CBSE Class 12th Result 2026: 33 प्रतिशत पासिंग मार्क्स अनिवार्य
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हिस्सों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में बैठने का अवसर दिया जाएगा। पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01