सीबीएसई रिजल्ट को लेकर अफवाह, बोर्ड ने सिरे से नकारा
खबर सार :-
CBSE Class 12 Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के छात्र अपने रिज्लट देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। लेकिन रिज्लट आने के पहले कई तरह की अफवाहें सामने आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि उत्तर पुस्तिका की जांच में गड़बड़ी हो रही है। चलिए जानते हैं कि सीबीएसई का जवाब।
खबर विस्तार : -
CBSE Class 12 Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं क्लास के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर बच्चों के मन में कई तरह बातें चलती रहती हैं। इस बीच उनके लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही थी कि इस साल उत्तर पुस्तिका की जांच में कुछ तकनीकी खामियां हो रही हैं, जिस कारण परिणाम आने में देर हो सकता है, लेकिन सीबीएसई ने इस बात को सिरे से नकारते हुए साफ कहा है कि कापी चेकिंग की प्रकिया पूरी तरह सुरक्षित है और बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शी तरीके से हुई है। सीबीएसई ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह की भ्रामक ख़बरों पर ध्यान न दें।
सीबीएसई ने कहा कि
बीते कुछ समय में इस तरह की अप्रमाणित ख़बरें तेजी से फैल रही है कि उत्तर- पुस्तिका चेकिंग दौरान अंकों के डाटा अपलोड करने में तकनीकी खामी सामने आई है। इस बात की पुष्टि करते हुए सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के पास मूल्यांकन के लिए काफी मजबूत और 'फुल-प्रूफ' तकनीक है। हर कापी की जांच कई स्तर पर होती है और अंकों की फीडिंग के समय डेटा को बार- बार स्थापित किया जाता है। इस तरह की ख़बरों को बोर्ड ने साफ अफवाह बताया है और कहा कि ऐसी ख़बरें पूरी तरह भ्रामक है।
कब खत्म होगा रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्रों के आने वाले परिणाम को लेकर बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि मई 2026 के तीसरे सप्ताह में नतीजों के आने की संभावना है. फ़िलहाल मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब बोर्ड अंतिम डेटा प्रोसेसिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिज्लट देख सकते हैं.
कैसे देखें रिजल्ट
- छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप से गुजरना होगा।
- सबसे पहले क्रोम ब्राउजर में दिए गए लिंक cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
- वहां से Secondary School Examination (Class X) Results 2026" या "Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026 का लिंक चुने।
- इसके बाद रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और परिचय पत्र के नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी को ध्यान से भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01