CBSE Class 10th Result 2026 OUT : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
खबर सार :-
CBSE Class 10th Result 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 के लिए कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
खबर विस्तार : -
CBSE Class 10th Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10वीं सेशन - 1 के नतीजे जार कर दिए है। जिसका लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छात्र CBSE कक्षा 10 के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप्स के ज़रिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। इस बार करीब 93.6% प्रतिशत बच्चे सफल हुए है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2026 : 25 लाख से अधिक छात्रों दी थी परीक्षा
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है। अब, सभी स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर थे।
CBSE Class 10th Result 2026: मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
CBSE 10th Result 2026: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे
CBSE 10वीं के नतीजे आम तौर पर मई के मध्य तक जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इसलिए, उम्मीद है कि इस साल भी नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं। असली मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों के ज़रिए बांटी जाएंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।
CBSE 10th Result 2026 Update: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसी बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in खोलें।
- यहां होमपेज खुलने पर, आपको "CBSE 10th Result 2026" लिंक दिखेगा। यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- यहां रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी। अब यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सारी जानकारी सही-सही डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड इंतजार करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर मार्कशीट के रूप में दिखने लगेगा।
- पेज पर डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करके रिजल्ट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- साथ ही रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर से कैसे चेक करें परिणाम
- छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
- Issued Documents सेक्शन में जाएं।
- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
- Class 10 Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई थी परीक्षाएं-
इस साल, CBSE ने कक्षा 10 की परीक्षाएँ एक नई दो-बोर्ड प्रणाली के तहत आयोजित की हैं। पहली बोर्ड परीक्षा (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा (वैकल्पिक) 15 मई से 1 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली है।
CBSE Class 10th Result 2026: 15 मई से शुरू होंगी CBSE 10th सेशन 2 की परीक्षाएं
कक्षा 10 की बोर्ड सत्र 2 की परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। यह अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर बेहतर करने का अवसर प्रदान करती है। इसके अलावा, जो छात्र दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है, जिससे वे इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें 2027 में होने वाली मुख्य परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
CBSE 10th Result 2026 Live: बीते 5 सालों में कैसा रहा रिजल्ट
- CBSE 10th Result 2026 Live: बीते 5 सालों में कैसा रहा 10वीं 12वीं रिजल्ट
- 2024: कक्षा 10 – 93.60 %, कक्षा 12 – 87.98 %
- 2023: कक्षा 10 – 93.12 %, कक्षा 12 – 87.33 %
- 2022: कक्षा 10 – 94.40 %, कक्षा 12 – 92.71 %
- 2021: कक्षा 10 – 99.04 %, कक्षा 12 – 99.37%
- 2020: कक्षा 10 – 91.46 %, कक्षा 12 – 88.78 %
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02