Bihar Board 10th Result OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी, देखें टॉपर्स की लिस्ट
खबर सार :-
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज 29 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10 (मैट्रिक) के नतीजों में सब्रीत प्रवीण और पुष्पांजलि कुमार टॉपर बनकर उभरे हैं।
खबर विस्तार : -
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिससे बिहार के 15 लाख से अधिक मैट्रिक छात्र खुशी से उछल पड़े। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की। छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Bihar Board 10th Result: 81.79% स्टूडेंट्स हुए पास, टॉप 10 में 139 छात्र
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 81.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। जहां 10वीं में 6,01,390 लड़के पास हुए वहीं 6,34,353 लड़कियों ने सफलता हासिल की है। नतीजों के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। जिसमें 57 छात्राएं शामिल है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक में इस बार जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
Rank Student Name Marks Obtained
1 Pushpanjali Kumari 492
1 Sabreen Praween 492
2 Nahid Sultana 489
3 Anupa Kumari 488
4 Om Kumar 488
Bihar Board 10th Result: करीब 16 लाख छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा
बिहार बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने आधिकारिक तौर पर 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल इस साल 15 फरवरी से 23 फरवरी मैट्रिक परीक्षा में कुल 1,512,687 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आंकड़ों के हिसाब से, महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों से ज़्यादा थी। पूरे राज्य में 1,699 परीक्षा केंद्रों पर कुल 785,726 महिला छात्रों और 726,961 पुरुष छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई। एक बार फिर, बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करके अपनी कार्यकुशलता साबित की है। 23 मार्च को इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब सबकी नजरें 10वीं के नतीजों पर टिकी थी। पिछले साल (2025), मैट्रिक के रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किए गए थे, जिसमें कुल पास परसेंटेज 82.91% था।
Bihar Board 10th Result 2026: कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' की ज़रूरत होगी। इनके बिना, मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस करना संभव नहीं होगा। छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं...
वेबसाइट 1- interbiharboard.com
वेबसाइट 2- bsebexam.com
वेबसाइट 3- results.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे, हालांकि उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूलों से ओरिजिनल लेने होंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि लिंक एक्टिवेट होते ही वे अपना रिजल्ट देख सकें। क्योंकि नीतजे कभी भी जारी हो सकतें है। जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होगा, स्टूडेंट्स अपने लॉगिन के ज़रिए बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट देख पाएंगे। अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें...
- सबसे पहले, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Bihar Board 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करें।
- अब आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फिर भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
Bihar Board 10th Class Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत यानी 100 में से 33 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे बोर्ड की ओर से आयोजित 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में शामिल होकर अपना साल बचाने का मौका मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02