Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 85.19 % छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
खबर सार :-
Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे पिछले दो सालों की तुलना में थोड़े कम रहे हैं। इस साल 12वीं कक्षा के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो 2025 में दर्ज किए गए 86.50% से कम है।
खबर विस्तार : -
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा फरवरी में आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के नतीजे सोमवार 23 मार्च को जारी कर दिए गए। इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कुल 85.19% परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। खास बात ये रही है कि इस साल भी 12वीं कक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में जहां 86.23% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं 84.09% लड़के पास हुए हैं। इतना ही नहीं कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2026: 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं
बता दें कि बिहार 12वीं बोर्ट परीक्षा में कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं। जहां कला (Arts) और कॉमर्स (Commerce) में छात्राओं ने टॉप किया, वहीं विज्ञान (Science) संकाय में एक छात्र ने सबसे ज़्यादा अंक हासिल कर टॉप किया। इस साल, विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर से) ने 481 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया और 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि कला संकाय में रितु कुमारी ने 489 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंकों के साथ टॉप किया।
Bihar Board 12th Result 2026: पिछले साल की तुलना में 1% कम रहा परिणाम
बता दें कि साल 2025 में, 86.56 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस साल के नतीजे पिछले साल की तुलना में लगभग एक प्रतिशत कम रहे हैं। पिछले साल, साइंस संकाय में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंकों के साथ टॉप किया। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रोशनी कुमारी ने 475 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। जबकि 2024 में 12वी कक्षा के कुल 87.21% छात्र पास हुए थे।
नतीजे जारी करते हुए, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उन सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार एक बार फिर देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे सबसे पहले जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02