क्या एआई छीन लेगा मजदूरों की नौकरी, आपके लिए क्या है विकल्प?
खबर सार :-
आज के एआई के जमाने में हर की जॉब पर खतरा मंडरा रहा है। हर ही में एक बड़ी कंपनी ने 15 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही मजदूरों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
AI impact on jobs: आज के जमाने में जहां टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में अपना गढ़ जमाते जा रही है, वहीं इसके चलते लाखों लोग बेघर हो रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार एआई काम के तरीकों को पूरी तरह बदल दे रहा है। यह नौकरी को पूरी तरह खत्म नहीं कर रहा बल्कि तरीकों को बदल रहा है, जिससे लोगों में टेक्नोलॉजी के मुताबिक स्किल की कमी हो रही है और उनको नौकरी छोड़ना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स की माने तो इसमें सबसे पहले उन लोगों के जॉब को खतरा है, जो रोज एक जैसे दोहराए जाने वाले काम, जिसमें पैकेजिंग, समान की छंटनी, असेंबली लाइन पर पार्ट्स जोड़ना, गोदाम में समान एक जगह से दूसरी जगह ले जाना। ये काम रोबोट इसे लगातर और तेजी से कर सकता है, इसलिए इनको ज्यादा खतरा है। निर्माण और फैक्ट्री के काम में पहले रजिस्टर पर दस्तखत होती थी, लेकिन अब चंद सेकेंड में आई स्कैनिंग हो जाती है। पहले मजदूर खुद से हर चीज की बारीकी से जांच करते थे, लेकिन अब सारी चीजें एआई के माध्यम से हो रही है।
टेक्नोलॉजी की रेस
एक्सपर्ट के अनुसार मजदूरों की जरूरत खत्म नहीं हो रही है, बल्कि बदलते टेक्नोलॉजी की रेस में स्किल पीछे छूट जा रहा है। उनकी भूमिका बदल रही है। अब मजदूरों को मशीन चलाना होगा, टेक्नोलॉजी के संकेतों को समझना होगा। हाथ का प्रयोग कम करना होगा और दिमाग को इसकी मांग के अनुसार ढ़ालना होगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इंसानी जरूरत खत्म हो जाएगी तो ऐसा नहीं है। कई बार जब तुरंत किसी डिसीजन पर जाना होता है, तो वहां मशीन काम नहीं आती है।
मशीन ऑपरेटर
नए टेक्नोलॉजी के जमाने में एक ओर जहां काम की कमी हो रही है, वहीं दूसरी ओर नए काम में अवसर मिल रहे हैं। अब ऐसे लोगों की मांग ज्यादा बढ़ गई है, जो रोबोट को चला सके, उनकी मरम्मत कर सके और सॉफ्टवेयर समझ सके। अब मशीन ऑपरेटर की मांग ज्यादा हो रही है। अगर आपको थोड़ी भी तकनीकी ज्ञान है तो आपके लिए नए रास्ते खुल गए हैं। जानकारों का कहना है कि मजदूरों को नई स्किल सीखनी चाहिए। छोटे-छोटे ट्रेनिंग कोर्स, मशीन चलाने की जानकारी और डिजिटल समझ उन्हें दूसरों से आगे रखने में मदद करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01