Sydney Bondi Beach Firing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। रविवार दोपहर बोंडी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है। जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त बीच पर करीब 2 हजार लोग मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया PM अल्बनीज ने घटना पर दुःख जताया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार होने की वजह बीच पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां यहूदियों की तादाद अच्छी खासी थी। ये सभी यहां पर आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन केजश्न के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, इस गोलीबारी में करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक बंदूकधारी मारा गया और पुलिस अधिकारियों समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।
इस बीच, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गोलीबारी पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर मौके पर लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर प्रभावित व्यक्ति के साथ हैं। मैंने अभी AFP कमिश्नर और NSW (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है। हम NSW पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं इलाके के लोगों से NSW पुलिस की सलाह मानने का आग्रह करता हूं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी। कैंपबेल परेड के पास लोग जमीन पर पड़े थे। यह घटना शाम 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुई, जब समुद्र तट पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक, दो लोगों (काले कपड़े पहने हुए) ने राइफल या शॉटगन से करीब 50 गोलियां चलाई गईं। स्थानीय मीडिया के अनुसार एक हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित जगह पर जाएं और इलाके से दूर रहें। हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर