BLA Attack on PAK Army: पाकिस्तानी सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद अब बलूच विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को रोमोट बम से उड़ा दिया है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बलूच विद्रोहियों द्वारा पाकिस्तानी सेना पर 24 घंटे के अंदर किया गया ये दूसरा बड़ा हमला है। यह हमला उस वक्त किया गया, जब जवान गश्ती अभियान पर थे।
इससे पहले भी बीएलए ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया था, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। यह हमला केच जिले के किलाग इलाके में हुआ था, जहां पाकिस्तानी सेना की टीम को निशाना बनाया गया था। यह हमला बोलन घाटी में मच कुंड के पास किया गया। ये वही इलाका है जहां बलूच विद्रोहियों ने इस साल मार्च में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। जिसमें 440 यात्री सवार थे। इसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
बलूचिस्तान में पिछले दो दशक से अशांति है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में 2 अलग-अलग घटनाओं में 10 आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी लगातार पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रही है और उसे काफी नुकसान पहुंचा रही है।
स्थानीय बलूच नेताओं का आरोप है कि देश की संघीय सरकार बलूचिस्तान की बहुमूल्य खनिज संपदा का दोहन कर रही है तथा उसके साथ दूसरे दर्जे का व्यवहार कर रही है। वहीं बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि बलूचिस्तान एक बेलगाम घोड़े की तरह है, जिस पर अब पाकिस्तान का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और रात में यह और भी बेलगाम हो जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर