Reliance Jio : अगर आप भी Reliance Jio यूजर है तो कंपनी के सबसे सस्ते प्लान के बारे में जानना बेहद जरूरी है। यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Jio के पोर्टफोलियो में कई किफायती प्लान्स भी जोड़े गए हैं, जिनका यूजर्स इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान और उसके बेनिफिट्स के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप Reliance Jio का सबसे सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो आप सिर्फ 11 रूपए में अपने मोबाइल को रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो गया है और आपको अर्जेंट में डेटा की जरूरत है तो आप Reliance Jio के इस सस्ते रिचार्ज का यूज कर सकते हैं। अगर आपको कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है या फिर अपने फोन को अपडेट करना है तो यह प्लान काफी बेहतरीन है।
Reliance Jio के सबसे सस्ते 11 रूपए वाले रिचार्ज प्लान में आपको 1 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। 1 घंटे के भीतर आप 10GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप इमरजेंसी में एक घंटे के भीतर 10जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि रिलायंस जियो का यह प्लान मौजूदा रिचार्ज के साथ ही एक्टिव हो जाता है। जियो का यह प्लान डेटा ओनली प्लान है। इस प्लान में आपको सिर्फ 10GB का डेटा मिलता है। इसमें कुछ एडीशनल बेनिफिट्स जैसे- कॉलिंग या एसएमएस की सेवा नहीं मिलती है। अर्जेंट जरूरत के लिए रिलायंस जियो का यह प्लान सबसे बेस्ट है तो इसके बारे में आपका जानना जरूरी है।
अगर आप Reliance Jio के सबसे सस्ते 11 रूपए वाले रिचार्ज प्लान को अपने फोन पर एक्टिव करना चाहते हैं तो आपको माईजियो ऐप या फिर जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप आसानी से इस रिचार्ज को एक्टिव कर सकते हैं। अगर आप थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म यूज करते हैं तो वहां से भी इसे आसानी से एक्टिव कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका ! अब बोलते ही झट से ट्रांसफर होंगे पैसे, PhonePe लाया कमाल का फीचर