HONOR X60 GT Smartphone: ऑनर कंपनी ने अपने लेटेस्ट HONOR X60 GT Smartphone को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को खास तौर से परफॉर्मेंस बेस्ड बनाया गया है, जो कि यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाला है। 6.7 इंच डिस्प्ले, 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस स्मार्टफोन में ढेरों फीचर्स मिलने वाले हैं।
HONOR X60 GT Smartphone को कंपनी ने अभी चीन की मार्केट में ही लॉन्च किया है। इसे ग्लोबली कब लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चीनी मार्केट में इस हैंडसेट के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन यानी लगभग 21,000 रूपए रखी गई है। इसके अलावा 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन यानी लगभग 23,400 व 16जीबी और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन यानी लगभग 28,000 रूपए रखी गई है।
HONOR X60 GT Smartphone के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसमें 6.7 इंच का अमोल्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन1 चिपसेट दिया गया है। बैटरी बैकअप इसमें काफी शानदार मिलने वाला है क्योंकि इसमें 6,300mAH की जंबो बैटरी ऑफर की गई है। इसमें आपको 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
अन्य प्रमुख खबरें
स्मार्टफोन नहीं, यह तो प्रोफेशनल कैमरा है: sony xperia 1 viii के साथ फिर पलटी बाजी
अब AI करेगा आपकी ट्रिप प्लान! इक्सिगो ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट ‘तारा’
गूगल-एप्पल की बड़ी पहल: अब iPhone और Android चैट होगी पूरी तरह सुरक्षित
AI vs Human Labor Cost : क्यों आज भी रोबोटिक्स से ज्यादा 'किफायती' हैं मानव कर्मचारी?
Instagram की बड़ी Digital सफाई: लाखों फर्जी अकाउंट हटे, कई सेलेब्स के फॉलोअर्स में भारी गिरावट