90 Days Recharge Plan: मार्केट में टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग तरह के Recharge Plan ऑफर करती हैं लेकिन अक्सर लोग 84 दिनों वाले प्लान के बजाय 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ढूंढते हैं। अगर आप भी Jio, Airtel और Vodafone-Idea के कस्टमर हैं तो इन कंपनियों का 90 Days Recharge Plan आपके लिए किफायती साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स की पूरी डिटेल।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो 899 रूपए में 90 दिनों का शानदार रिचार्ज प्लान पेश करती है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी कंपनी ऑफर करती है। हर दिन आप 100 SMS भी किसी को भेज सकते हैं। इसके अलावा 90 Days के लिए जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
अगर आप वोडाफोन-आइडिया यानी Vi यूजर हैं तो कंपनी 1,111 रूपए में 90 दिनों का रिचार्ज प्लान पेश करती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS ऑफर किया जाता है। इसके अलावा 90 Days के लिए जियोहॉटस्टार और सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 90 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान को 929 रूपए में शामिल कर रखा है। इसमें ग्राहकों को रोज 100 SMS के साथ 1.5GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है। 90 दिनों तक आप कहीं भी अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ एक्स्ट्रीम ऐप का फायदा भी इसी प्लान में कंपनी ऑफर कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र