Twisha Sharma murder case: भोपाल में ट्विशा मर्डर केस में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हाईकोर्ट ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है, जिससे गिरिबाला पर गिरफ्तारी की तलवार लटकते हुए नजर आ रही है। सीबीआई की टीम पिछले 3 घंटों से ट्विशा के ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया कि ट्विशा की मौत के बाद उनके शरीर पर मिले 7 चोट के निशान गिरिबाला के खिलाफ लगे आरोप को और मजबूत कर रहे हैं।
भोपाल में ट्विशा मर्डर केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची है और लगातार बीते 3 घंटे से पूछताछ कर रही है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के केस में गिरिबाला को मिली अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार घर के अंदर का डिजिटल नक्शा तैयार किया जा रहा है। सीबीआई के तीन अधिकारी सुबह 10:30 से ही गिरिबाला सिंह के घर पहुंची है, जहां पूर्व जज के वकील इनोश जार्ज कार्लो भी मौजूद थे।
हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि वॉट्सऐप चैट्स, गवाहों के बयान और अब तक जुटाए गए सभी सबूतों के आधार पर गिरिबाला सिंह के खिलाफ लगे आरोप स्पष्ट नजर आ रहे हैं। कोर्ट का यह भी कहना था कि जमानत मिलने के बाद आरोपित जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रही थी। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है। सीबीआई ने हाइकोर्ट में केस की सुनवाई में कहा, ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान के बारे में कई सवाल पूछे गए, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
ट्विशा के ससुराल वालों का कहना है कि शव को फंदे से उतारते समय यह चोटें आई है, जिसे जांच टीम ने सिरे से नकार दिया है। साथ ही यह भी कहा कि गिरिबाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो के कुछ चुने हुए हिस्से को दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। वॉट्सऐप चैट्स से पता चला कि ट्विशा के प्रेग्नेंट होने के बाद पति और सास ने उनके चरित्र पर शक भी किया था। उन्हें अबॉर्शन और दहेज को लेकर कई बार सताया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06