सुल्तानपुरः ज्येष्ठ मास के मंगलवार के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था एवं जनसेवा से जुड़े इस आयोजन की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
पूजा-अर्चना के बाद तीनों अधिकारियों ने प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे की पूरी व्यवस्था में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से लगा रहा। अधिकारी स्वयं भी भंडारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते और प्रसाद वितरण में सहयोग करते नजर आए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। भंडारे में शांति, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच सहयोग और विश्वास का भी प्रतीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार