श्रीगंगानगर: महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने संगठन की मजबूती और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी नीरू चौधरी ने महिला कांग्रेस के प्रमुख उद्देश्य "आधी आबादी, पूरा अधिकार" पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। आज, कांग्रेस के मूल संगठन के भीतर महिला कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है। साथ ही, महिलाओं की राजनीतिक चेतना पहले से कहीं अधिक जागृत हुई है। उन्होंने इसके लिए सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के युग में, चौधरी ने इन मंचों पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी महिलाएं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के सोशल मीडिया हैंडल्स को फ़ॉलो करें। उन्हें इन हैंडल्स पर समय-समय पर जारी निर्देशों और कार्यक्रमों का पालन करना चाहिए और उन्हें आम जनता तक पहुँचाना चाहिए, जिससे संगठन की पहुँच और प्रभाव बढ़े।
नीरू चौधरी ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार इस बात का पर्दाफ़ाश कर रहे हैं कि कैसे भाजपा और चुनाव आयोग ने हाल के दिनों में विभिन्न चुनावों को हाईजैक किया है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को इस बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे समझ सकें कि कैसे केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें उन्हें बरगला रही हैं और उनके भविष्य के सपनों को चकनाचूर कर रही हैं।
यदि बीएलओ या पार्टी एजेंट उनके क्षेत्र में आते हैं, तो उन्हें आस-पास के सभी मतदाताओं की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएँ। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खुलासे का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। आगामी पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए, उन्होंने महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय होकर जनता तक पहुँचने के निर्देश दिए। मगलानी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में श्रीगंगानगर जिले में लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और यह योगदान जारी रहना चाहिए।
रायसिंहनगर की पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूचियों की निगरानी नहीं की गई, तो आगामी चुनावों में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब केवल वोट चोरी का हथकंडा है, इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई ने जिले में संगठन की चल रही गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संस्था पूरी तरह से सक्रिय है और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। बैठक में संगठन महासचिव श्यामलाल शेखावाटी, कश्मीरीलाल इंदौरा, पार्षद राजविंदर कौर, उपप्रधान संतोष बिश्नोई, पूनम महंत, अमर शकौर, संतोष गहलोत, सुनीता सिडाना, रजनी, सुलोचना, कृष्णा, मंजू, मोनिका, शीला सेतिया, साक्षी धवन, सुरभि, कविता, सुनील, रितु चौधरी, रितु धवन, राकेश इंदलिया, रायसिंहनगर महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ठोलिया, मिर्जावाला ब्लॉक अध्यक्ष सिमरजीत कौर, मंडल अध्यक्ष मंगतराम, सरोज, राज सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
औषधालय नेतेवाला में आरोग्य मित्र एवं सखियों को औषधीय पौधों की दी गई विस्तृत जानकारी
ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में मिल रही है राहत, जताया आभार
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के लक्ष्य पूरे करेंः जिला कलेक्टर
वीर बाल दिवस आयोजित होगें कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार
रामपुर में पंजाबी समुदाय का जोरदार प्रदर्शन, मंदिर की जमीन वापस करने की मांग
डीएम ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के जेएमबी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
जनता की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हैं एडवोकेट पवन सिंह चौहान, क्षेत्र के विकास पर जोर
किसान सम्मान दिवस पर कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण
जिला कारागार गुरमा में जिला जज व डीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों का औचक निरीक्षण
चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर किसान दिवस का आयोजन
दिल्ली एनसीआरः प्रदूषण की मार से जनता बेहाल, दिसंबर भर रेड जोन में रही हवा